इटली का महान फुटबॉलर डि रोसी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Ads

इटली का महान फुटबॉलर डि रोसी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - April 10, 2021 / 01:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

रोम, 10 अप्रैल (एपी) इटली के सहायक कोच और 2006 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य डेनियल डि रोसी को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद निमोनिया के लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इटली के पूर्व कप्तान डि रोसी टीम के उन चार स्टाफ सदस्यों में एक हैं जिन्हें हालिया विश्व कप क्वालीफायर के दौरान कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।

इटली फुटबॉल महासंघ ने शुक्रवार को कहा कि रोम में लाजारो स्पालांजानी अस्पताल में 37 वर्षीय डि रोसी की हालत स्थिर है लेकिन इस समय उन्हें अस्पताल से छुट्टी की तारीख तय नहीं की गयी है। दिन प्रतिदिन उनकी हालत पर नजर रखी जायेगी।

एपी नमिता मोना

मोना