Abhijeet Dipke Passes Away? 'कॉकरोच जनता पार्टी' के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की हुई मौत? सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस ने तत्काल लोगों तक पहुंचाई सही जानकारी / Image: AI Generated
नई दिल्ली: Abhijeet Dipke Passes Away? नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अपने समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गलती मानते हुए अपना इस्तीफा सौंप दें। हालांकि आज कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच दूसरे दौर की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। लेकिन कोई सामाधान नहीं निकल पाया। इस बीच खबर आ रही है कि कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके की मौत हो गई। ये दावा सोशल मीडिया पर एक अखबार के फ्रंट पेज की कॉपी शेयर करते हुए किया गया है।
Abhijeet Dipke Passes Away? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ”दिल्ली पुलिस लाठी चार्ज में घायल अभिजीत दीपके की इलाज के दौरान मौत, दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, नहीं बच पाए अभिजीत” वहीं, इस दावे के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर की सत्यता बताते हुए लिखा है कि ”अभिजीत दीपके की मौत का झूठा दावा करने वाली अख़बार की कटिंग फ़र्ज़ी है। वे पूरी तरह ठीक-ठाक और सुरक्षित हैं। यह एक दुर्भावनापूर्ण हरकत है और ऐसे फ़र्ज़ी कंटेंट बनाने और फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ FAKE NEWS ALERT
A fabricated newspaper clipping falsely claiming the death of Abhijeet Deepke is fake.
He is fit, healthy & safe.
This is malicious & strict legal action will be taken against those creating and spreading such fake content.
Do not believe or share… pic.twitter.com/G7Q7CQ0Ya9— Delhi Police (@DelhiPolice) July 24, 2026
इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने ये भी कहा है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी पर भरोसा न करें और न ही उसे शेयर करें। सिर्फ़ आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें। बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कई तरह के वीडियो और फोटोज शेयर किए जा रहे हैंव, जिसमें से कई कंटेंट पूरी तरह फर्जी हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है। फेक कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
ज्ञात हो कि बुखार और शरीर दर्द से जूझ रहे अभिजीत दीपके ने रातभर अस्पताल में इलाज कराया और आज सुबह वह एक बार फिर जंतर-मंतर पहुंच गए, जहां उन्होंने सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होने के बाद एक महीने से जारी जंग में नई शुरुआत की है। अस्पताल में ताकत जुटाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने आंदोलन में नई जान फूंकने की कोशिश की है। उन्होंने आंदोलन को जारी रखने का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:-