लाहौल-स्पीति : Himachal Pradesh 13 Dead In Landslide : : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने के कारण एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उदयपुर–किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास हुए इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि अन्य सवार यात्रियों के बचने की उम्मीद बेहद कम जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी भूस्खलन की चपेट में आ गई। Accident News बताया जा रहा है कि लाहौल-स्पीति का उदयपुर–किलाड़ मार्ग बीते दिन मार्ग बंद होने की वजह से ठप पड़ा था, जिसके चलते वाहन में सवार सभी यात्री पास के तिंदी इलाके में रुके हुए थे। जैसे ही रास्ता साफ हुआ और मार्ग खुला, टैक्सी पांगी की ओर आगे बढ़ी। लेकिन कडू नाला के समीप पहुँचते ही अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े पत्थरों का सैलाब गाड़ी पर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही 13 लोगों की मृत्यु हो गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Landslide लाहौल-स्पीति में हुए इस भीषण हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे भूस्खलन और मलबे के गिरने से यात्रा करना बेहद जोखिमभरा साबित हो रहा है। राहत और बचाव दल द्वारा दुर्घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, वहीं प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर पूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
बहुत ही दुखद हादसा जिसमें अब तक 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
लाहौल-स्पीति के उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के समीप पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से कुल्लू से पांगी जा रहीं एक टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है और किसी के… pic.twitter.com/9hH5KW8gIR
— Gems of Himachal (@GemsHimachal) July 24, 2026