टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े होना निराशाजनक है: पंजाब किंग्स के कोच होप्स
टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े होना निराशाजनक है: पंजाब किंग्स के कोच होप्स
धर्मशाला, 17 मई (भाषा) पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने कहा कि रविवार को यहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के लगातार छठी हार के बाद आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के करीब पहुंचना ‘निराशाजनक’ है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को यहां पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया और गत चैंपियन टीम मौजूदा सत्र में प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में होप्स ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह निराशाजनक है। अब हम बाहर होने की कगार पर खड़े हैं। अब भी उम्मीद है लेकिन हमें चीजों को बदलना होगा। हमें कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की जरूरत है। मुझे लगा कि गेंद से हमने शुरुआत में काफी मौके नहीं बनाए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने पावर प्ले को काफी अच्छे से नियंत्रित किया लेकिन हर बार जब हम लय वापस पाते तो वे किसी ओवर में बड़े रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर लेते। और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए हम कुछ हद तक आगे बढ़ रहे थे लेकिन फिर भटक गए। हमने शुरुआत में ही बहुत सारे विकेट खो दिए।’’
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


