यह आसान नहीं है, शीर्ष टीमों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन के बावजूद मारक्रम सतर्क

यह आसान नहीं है, शीर्ष टीमों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन के बावजूद मारक्रम सतर्क

यह आसान नहीं है, शीर्ष टीमों के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन के बावजूद मारक्रम सतर्क
Modified Date: February 26, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: February 26, 2026 9:10 pm IST

अहमदाबाद, 26 फरवरी (भाषा) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने बृहस्पतिवार को यहां वेस्टइंडीज को हराने के बाद जीत की लय जारी रखकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की होने के बावजूद कहा कि यह इतना आसान नहीं लगता।

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ में मेजबान भारत के खिलाफ जीत के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की जो उसकी लगातार छठी जीत थी।

शीर्ष टीमों के खिलाफ शानदार जीत के बारे में बात करते हुए मारक्रम ने कहा कि बाहर से जो आराम की जीत दिख रही है, वह अंदर की मेहनत से बहुत अलग है।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मारक्रम ने कहा, ‘‘वे बेहतरीन टीमें हैं (न्यूजीलैंड, भारत और वेस्टइंडीज) और ऐसी टीमों के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने से आपको निश्चित रूप से आत्मविश्वास मिलता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन सच कहूं तो यह आसान नहीं है। हर मैच आपको थका देता है। आप जानते हैं कि टी20 क्रिकेट में चीजें बहुत तेजी से बदल सकती हैं। ’’

मारक्रम ने कहा कि लय बरकरार रखने में टीम का फोकस और तैयारी बहुत अहम रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘स्कोरलाइन भले ही दबदबे भरी लगे, लेकिन हम जानते हैं कि उस स्तर की टीमों को हराने के लिए कितनी योजना की और इस पर अमल करने की जरूरत होती है। खिलाड़ी हर ट्रेनिंग सत्र में पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। इस ग्रुप में कुछ खास हासिल करने की भूख है। ’’

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में