जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे हों तो दर्शकों से ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगवाना अच्छा नहीं : गावस्कर

जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे हों तो दर्शकों से 'बूम बूम बुमराह' के नारे लगवाना अच्छा नहीं : गावस्कर

जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे हों तो दर्शकों से ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगवाना अच्छा नहीं : गावस्कर
Modified Date: March 5, 2026 / 10:43 pm IST
Published Date: March 5, 2026 10:43 pm IST

मुंबई, पांच मार्च (भाषा) दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी करने के दौरान दर्शकों से उनके नाम का नारा लगाने के लिए कहना अनुचित है।

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल के दौरान, जब बुमराह गेंदबाजी करने की तैयारी कर रहे थे, तब डीजे ने दर्शकों से ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगाने का आग्रह किया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 253 रन बनाये है।

मैच की कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘‘गेंदबाजी करते समय दर्शकों से ‘बूम बूम बुमराह’ के नारे लगाने के लिए कहना अच्छा विचार नहीं है। वे ओवरों के बीच में ऐसा कर सकते हैं, लेकिन ओवर के दौरान नहीं। यह विश्व कप है।’’

इससे पहले, गावस्कर और रवि शास्त्री ने ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए रोमांचक टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले के दौरान लेजर शो आयोजित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कड़ी आलोचना की थी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में