अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में जगदाले ने मोहसिन को हराया

अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में जगदाले ने मोहसिन को हराया

अखिल भारतीय स्नूकर ओपन में जगदाले ने मोहसिन को हराया
Modified Date: January 10, 2024 / 09:39 pm IST
Published Date: January 10, 2024 9:39 pm IST

मुंबई, 10 जनवरी (भाषा) अनुभवी महेश जगदाले ने बुधवार को यहां अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के क्वालीफाइंग ड्रॉ के पहले दौर के मैच में मोहसिन शेख को 4-1 से हराया।

महाराष्ट्र के नंबर एक बिलियर्ड्स खिलाड़ी जगदाले ने शुरुआती दो फ्रेम जीतकर 2-0 की बढ़त बनाई। मोहसिन ने अगला फ्रेम जीतकर स्कोर 1-2 किया लेकिन जगदाले ने अगले दोनों फ्रेम जीतकर 60-37, 54-34, 14-64, 110-1, 110-0 से जीत सुनिश्चित की।

दिग्गज खिलाड़ी सिद्धार्थ पारिख ने अमानुल्लाह शेख को 4-1 (57-63, 84-50, 64-28, 74-6, 64-47) से हराया जबकि हसन बदामी ने उदेशे सेठी को 4-0 (83-43, 89-17, 55-8, 67-37) से शिकस्त दी।

विशाल गेहानी ने दूसरे दौर में विवेक शाह को 4-0 (80-46, 69-1, 76-41, 53-45) से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में