जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को रोमांचक मैच में 37-36 से हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को रोमांचक मैच में 37-36 से हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को रोमांचक मैच में 37-36 से हराया
Modified Date: October 1, 2025 / 11:20 pm IST
Published Date: October 1, 2025 11:20 pm IST

चेन्नई, एक अक्टूबर (भाषा) जयपुर पिंक पैंथर्स ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 37-36 से रोमांचक जीत हासिल की।

गत विजेता हरियाणा स्टीलर्स एक समय 10 अंक की बढ़त पर थी लेकिन पैंथर्स ने वापसी करते हुए अंतिम क्वार्टर में 17 अंक हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

साहिल सतपाल और अली समादी ने क्रमशः सात और छह अंक हासिल किए जबकि आर्यन कुमार और दीपांशु खत्री ने चार-चार टैकल अंक हासिल किए।

हरियाणा स्टीलर्स के लिए विनय का सुपर 10 और राहुल सेठपाल का हाई फाइव भी उन्हें जीत नहीं दिला सका।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में