एशियाई गेम्स की उलटी गिनती, भारत की नजर टॉप 5 पर
एशियाई गेम्स की उलटी गिनती, भारत की नजर टॉप 5 पर
नई दिल्ली: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18वां एशियाई खेल शुरू होने में तीन दिन बचे हैं। इस बार 36 खेलों में 572 खिलाड़ी शामिल होंगे। साल 2014 के इंचियोन एशियाड की तुलना में इस बार ज्यादा भारतीय खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इंचियोन में भारत के 541 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। एशियाई खेलों के 67 साल के इतिहास पर नजर डालें, तो भारत ने अब तक 616 मेडल जीते। इनमें 82 गोल्ड मेडल शामिल है,हालांकि अब खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा हुआ है। 1986 के सियोल एशियाड में भारत टॉप-5 में जगह बनाने में कामयाब रहा था
पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रमन ने 15वीं बार किया जनता को संबोधित, आप भी पढ़ें सीएम ने क्या है?
18वें एशियाई खेलों के लिए दल के रवाना होने से पहले भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओसी) के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने इस बार भी खिलाड़ियों के 65 से 70 पदक जीतने की संभावना जताई है। यानी इस बार भी 12 फीसदी से ज्यादा पदक जीतने की उम्मीद नहीं की जा रही। एशियाड में जितने देश भाग लेते हैं, उनमें चीन के बाद आबादी में भारत दूसरे नंबर पर है, लेकिन पदक तालिका में वह टॉप-5 में भी नहीं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


