एक सप्ताह पहले व्हीलचेयर पर कोर्ट से बाहर जाने वाले याकूब मेनसिक सेमीफाइनल में

Ads

एक सप्ताह पहले व्हीलचेयर पर कोर्ट से बाहर जाने वाले याकूब मेनसिक सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 10:42 AM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 10:42 AM IST

पेरिस, तीन जून (एपी) याकूब मेनसिक को एक सप्ताह से भी कम समय पहले ऐंठन के कारण क्ले कोर्ट पर गिरने के बाद व्हीलचेयर में कोर्ट से बाहर ले जाया गया था।

लेकिन अब चेक गणराज्य का यह 20 वर्षीय खिलाड़ी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। छह फुट पांच इंच लंबे मेनसिक ने मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के जोआओ फोन्सेका के खिलाफ आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-4, 6-3, 7-6 (3) से जीत दर्ज की।

मेनसिक गर्मी के कारण ऐंठन होने से दूसरे दौर में पांचवें सेट के टाईब्रेकर में मारियानो नावोन को हराने के बाद क्ले कोर्ट पर गिर गए थे और उन्हें कोर्ट से बाहर निकलने के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा था।

इसके दो दिन बाद भी मेनसिक कमजोर नजर आ रहे थे जब वह एलेक्स डी मिनौर से पहला सेट 6-0 से हार गए। लेकिन फिर उन्होंने लगातार तीन सेट जीते। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

मेनसिक का अगला मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज़्वेरेव से होगा, जिन्होंने उभरते हुए स्पेनिश खिलाड़ी राफेल जोडर को 7-6 (3), 6-1, 6-3 से हराया।

एपी

पंत

पंत