नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) मॉल्बियो डायग्नोस्टिक्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में 52.74 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि ‘ट्रूनेट जांच किट’ की खपत में लगातार बढ़ोतरी से उसका प्रदर्शन बेहतर हुआ।
नैदानिक क्षेत्र की इस कंपनी ने 2025-26 की समान तिमाही में 23.94 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था।
मोल्बियो ने हाल में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये करीब 940 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी का शेयर 17 अगस्त को सूचीबद्ध हुआ है।
कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बढ़कर 411.48 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 100.47 करोड़ रुपये थी।
अप्रैल-जून तिमाही में ट्रूनेट जांच किट की बिक्री मात्रा बढ़कर 62.4 लाख इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 7.90 लाख इकाई थी।
भाषा योगेश अजय
अजय