भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम में डाइमंड लीग में पदार्पण करेंगे

Ads

भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम में डाइमंड लीग में पदार्पण करेंगे

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 10:51 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम में डाइमंड लीग में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं।

विश्व चैंपियनशिप 2025 में सम्मानजनक चौथा स्थान हासिल करने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा।

छब्बीस साल के सचिन का नाम प्रतिष्ठित डाइमंडल लीग सीरीज के रोम चरण के लिए चुने गए आठ खिलाड़ियों में शामिल है।

उनके अन्य प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और थॉमस रोहलर, चेक गणराज्य के याकूब वाडलेच, अमेरिाक के कर्टिस थॉम्पसन, पोलैंड के डेविड वेगनर और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर