एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 10 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के पहले दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त 35वें स्थान पर चल रही हैं।
लेडीज यूरोपियन टूर में पांच बार की विजेता और 2016 में हीरो महिला इंडियन ओपन की चैंपियन अदिति नौवीं बार इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं, लेकिन वह केवल एक बार ही शीर्ष 25 में जगह बना पाई।
वह शीर्ष पर काबिज जापान की अकी इवाई से सात शॉट पीछे हैं।
अदिति ने पहले नौ होल में दो बर्डी लगाई लेकिन इस बीच वह दो बोगी भी कर गई। इसके बाद उन्होंने एक बोगी करने के बाद 14वें और 15वें होल पर लगातार दो बर्डी हासिल की।
भाषा
पंत मोना
मोना