जेकेसीए अध्यक्ष जाविद अहमद किताब निलंबित
जेकेसीए अध्यक्ष जाविद अहमद किताब निलंबित
श्रीनगर, 26 जून (भाषा) जम्मू और कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के अध्यक्ष जाविद अहमद किताब को शीर्ष परिषद के एकतरफा निर्णय से तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह फैसला शीर्ष परिषद की बैठक के बाद लिया गया। इसमें सभी सदस्यों की सहमति से प्रस्ताव 8-0 के बहुमत से पारित किया गया।
यह प्रस्ताव जेकेसीए के नियम 23(आई) के तहत सदस्यों को भेजा गया था। चूंकि यह मामला अध्यक्ष से जुड़ा था, इसलिए उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।
परिषद के नौ सदस्यों में से आठ ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि एक सदस्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
नियमों के अनुसार, बहुमत के आधार पर यह प्रस्ताव पारित माना गया। इसके बाद जाविद अहमद किताब को अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया।
संघ ने कहा है कि यह निर्णय अगली बैठक में पुष्टि के लिए रखा जाएगा।
सभी संबंधित अधिकारियों और इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे इस निर्णय को तुरंत लागू करें।
भाषा आनन्द पंत
पंत

Facebook


