जॉन अब्राहम ईटीपीएल की रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक बने

जॉन अब्राहम ईटीपीएल की रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक बने

जॉन अब्राहम ईटीपीएल की रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक बने
Modified Date: June 26, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: June 26, 2026 2:03 pm IST

रॉटरडैम, 26 जून (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक बन गए हैं। यह उन छह फ्रेंचाइजी टीमों में से एक है जो 26 अगस्त से 20 सितंबर तक होने वाली पहली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में भाग लेंगी।

अब्राहम उस नेतृत्व समूह का हिस्सा बन गए हैं जिसमें क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स, फाफ डु प्लेसी और हेनरिक क्लासेन के अलावा मैनेजिंग पार्टनर मधुकर श्री शामिल हैं।

ईटीपीएल में ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम शहरों की छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल 32 मैच खेले जाएंगे।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में