जोर्डेन फ्लेचर बने नेरोका एफसी की जीत के नायक
जोर्डेन फ्लेचर बने नेरोका एफसी की जीत के नायक
इम्फाल, 21 जनवरी (भाषा) नेरोका एफसी ने शनिवार को यहां आइजोल एफसी को 2-1 से शिकस्त देकर आई लीग 2022-23 सत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
मैच में सभी गोल दूसरे हाफ में हुए। आइजोल एफसी ने दूसरे हाफ के शुरू में ही आर लालथानमाविया की फ्री किक से हुए गोल से बढ़त बना ली थी।
लेकिन मेजबान टीम ने वापसी करते हुए छह मिनट के अंदर दो गोल कर दिये। मिरजालोल कोसिमोव ने बराबरी गोल दागा और जोर्डेन फ्लेचर ने नेरोको एफसी को पूरे अंक दिलाये।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


