जन्मदिन के दिन जोर्डन गिल के दो गोल से चेन्नईयिन एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 3-2 से हराया

जन्मदिन के दिन जोर्डन गिल के दो गोल से चेन्नईयिन एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 3-2 से हराया

जन्मदिन के दिन जोर्डन गिल के दो गोल से चेन्नईयिन एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 3-2 से हराया
Modified Date: October 17, 2024 / 10:32 pm IST
Published Date: October 17, 2024 10:32 pm IST

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर (भाषा) विल्मर जोर्डन गिल ने अपने जन्मदिन के दिन दो गोल दागे जिससे चेन्नईयिन एफसी ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को यहां नॉर्थईस्ट यूनाईटेड को 3-2 से हराया।

चेन्नईयिन की टीम अंतिम कुछ मिनट तक सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेली लेकिन सत्र की दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही।

नॉर्थईस्ट को पांचवें मिनट में नेस्टर अलबियाच ने बढ़त दिलाई लेकिन चेन्नईयिन ने जोर्डन गिल (25वें मिनट) और लुकास ब्रेम्बिला (36वें मिनट ) के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

जोर्डन गिल ने 51वें मिनट में एक और गोल दागकर चेन्नईयिन को 3-1 से आगे किया।

एलेडिन अजारेई ने 89वें मिनट में गोल दागकर नॉर्थईस्ट के हार के अंतर को कम किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में