MP Waqf Board Controversy: एमपी वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति का विरोध हुआ तेज, मुस्लिम समाज के इस दिग्गज ने एक साथ दो पदों से दिया इस्तीफा

Ads

MP Waqf Board Controversy: भोपाल के निकाह काजी मोहम्मद मआज खान नोमानी नदवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • Reported By: Vivek Pataiya

    ,
  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 09:46 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 09:48 PM IST

MP Waqf Board Controversy/Image Credit: IBC24.in File Photo

HIGHLIGHTS
  • वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों को शामिल करने का विरोध हुआ तेज....
  • भोपाल के निकाह काजी माज खान नोमानी नदवी ने दिया इस्तीफा.....
  • नदवी ने कहा- वक्फ बोर्ड में गैर मुसलमानों को शामिल करना स्वीकार नहीं.....

MP Waqf Board Controversy: भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों को को शामिल करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तेज हो गया है। गैर-मुस्लिम सदस्यों को वक्फ बोर्ड में शामिल करने से नाराज भोपाल के निकाह काजी मोहम्मद मआज खान नोमानी नदवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्था में गैर-मुस्लिम सदस्यों को शामिल किया जाना स्वीकार नहीं है। साथ ही, वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत समारोह पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।

नोमानी नदवी ने दो पदों से दिया इस्तीफा

मोहम्मद मआज खान नोमानी नदवी ने निकाह काजी के साथ-साथ दीनी तालीमी बोर्ड, जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया। (MP Waqf Board Controversy) नदवी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वर्तमान परिस्थितियों में इन पदों पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं है।

नदवी ने इस बात पर भी जताई नाराजगी

MP Waqf Board Controversy: मआज खान नोमानी नदवी ने कहा कि, उन्हें केवल गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति पर ही आपत्ति नहीं है, बल्कि भोपाल में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के स्वागत कार्यक्रम से भी वे आहत हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों से इस फैसले का विरोध करने की उम्मीद थी, उन्होंने स्वागत कर अलग संदेश दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-