Chhattisgarh Coal Levy Scam Ramgopal Agrawal Arrested : 3 साल की लंबी फरारी के बाद आखिरकार EOW के हत्थे चढ़ा कोल लेवी घोटाले का आरोपी! गिरफ्त में आते ही खुलने लगे कई बड़े राज

Ads

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में EOW ने तीन साल से फरार आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लिया है। अब उनसे कोल लेवी के साथ-साथ शराब, कस्टम मिलिंग और अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 08:32 PM IST
HIGHLIGHTS
  • तीन साल से फरार रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में।
  • EOW कार्यालय में आरोपी से लगातार पूछताछ जारी।
  • कोल लेवी के साथ अन्य घोटालों को लेकर भी सवाल-जवाब।

रायपुर : Chhattisgarh Coal Levy Scam Ramgopal Agrawal Arrested :  छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में ईओडब्ल्यू को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले 3 साल से लगातार फरार चल रहे आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू ने आखिरकार अपनी हिरासत में ले लिया है। इस बड़ी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि खुद ईओडब्ल्यू ने एक विज्ञप्ति साझा करके की है, जिससे इस पूरे घोटाले की जांच में एक नया मोड़ आ गया है।

हिरासत के दौरान  EOW ऑफिस में रख पूछताछ जारी

हिरासत में लिए जाने के बाद रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू के दफ्तर में रखा गया है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। EOW Raipur Custody Vaibhav Agrawal Interrogation 2026 दिलचस्प बात यह है कि रामगोपाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी पिछले दो दिनों से ईओडब्ल्यू की टीम लगातार पूछताछ कर रही है और अब पिता-पुत्र दोनों को आमने-सामने बिठाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

शराब, कोल, कस्टम मिलिंग समेत कई अन्य घोटालों में पूछताछ जारी

Ramgopal Agrawal EOW Raid Update अधिकारियों द्वारा रामगोपाल अग्रवाल से केवल कोयला घोटाला ही नहीं, बल्कि शराब घोटाला, कस्टम मिलिंग और प्रदेश के कई अन्य बड़े घोटालों के सिलसिले में भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। ईओडब्ल्यू की तैयारी अब आरोपी को कल सुबह कोर्ट में पेश करने की है, जहां वे जांच को और पुख्ता करने के लिए अदालत से रामगोपाल की पुलिस रिमांड की मांग कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

EOW ने किसे हिरासत में लिया है?

कोल लेवी मामले के मुख्य आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को।

उनसे किन मामलों में पूछताछ हो रही है?

कोल लेवी, शराब घोटाला, कस्टम मिलिंग समेत अन्य मामलों में।

आगे क्या कार्रवाई होगी?

EOW आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।