कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में

Ads

कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 07:23 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 07:23 AM IST

नागोया, 25 सितंबर (भाषा) कमलजीत और सुरुचि सिंह की भारतीय निशानेबाजों की जोड़ी ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।

दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी की।

शुरुआती सीरीज में 196 अंक जुटाने के बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरी सीरीज में 195 अंक के साथ अपना स्कोर 391 तक पहुंचाया और फाइनल में जगह बनाने की स्थिति मजबूत कर ली। तीसरी सीरीज में दोनों ने 196 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल स्कोर 587 हो गया। इसमें 29 इनर-10 शामिल रहे।

क्वालीफिकेशन में शीर्ष चार जोड़ियां फाइनल के लिए जगह बनाती हैं।

यह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में भारत के लिए पदक जीतने का आखिरी मौका है। इससे पहले भारत का अभियान निराशाजनक रहा है। कमलजीत व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में नौवें और सुरुचि 26वें स्थान पर रहीं थीं और दोनों ही व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। भारत पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में भी पदक हासिल करने से चूक गया था।

भाषा आनन्द

आनन्द