Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: आज कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है बेचैनी, मीन का खर्च करेगा परेशान, जानें बाकी राशियों का हाल

Ads

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है बेचैनी, मीन का खर्च करेगा परेशान, जानें बाकी राशियों का हाल

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 06:30 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 06:39 AM IST

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026: कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है बेचैनी, मीन का खर्च करेगा परेशान, जानें बाकी राशियों का हाल /image: AI Generated

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026, aries to pisces Horoscope: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर करियर, नौकरी, कारोबार, धन, परिवार और रिश्तों पर दिखाई दे सकता है। कुछ राशि वालों को तरक्की और आय बढ़ने के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ लोगों को खर्च, स्वास्थ्य और तनाव के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों (Todays Horoscope 25 September 2026) के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन।

मेष राशि

आज आमदनी में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा करनी पड़े तो थोड़ी परेशानी हो सकती है, हालांकि इससे लाभ भी मिल सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।

वृषभ राशि

आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। नए व्यापार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य में खासकर सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे।

मिथुन राशि

Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा। किसी ऐसी स्थिति से बचें जिससे आपका अपमान हो या प्रतिष्ठा प्रभावित हो। सावधानी से दिन बिताएं। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सकारात्मक स्थिति रहेगी।

कर्क राशि

स्वास्थ्य के मामले में किसी भी तरह का जोखिम न लें। लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा और व्यापार में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में नकारात्मक माहौल महसूस हो सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। डेटिंग या रिश्तों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

कन्या राशि

आज शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से दिन थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है और पैरों में चोट लगने की आशंका है। प्रेम और संतान के मामले सामान्य रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला राशि

बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव और नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। हालांकि व्यापार के लिए दिन अच्छा रह सकता है।

वृश्चिक राशि

घर-परिवार का माहौल थोड़ा परेशान कर सकता है। घरेलू विवादों को बाहर फैलने से रोकें। सीने से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अपने साथ-साथ मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशि

व्यापार में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज में नकारात्मकता महसूस हो सकती है। नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। अपने और परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए व्यापार की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

मकर राशि

आज बातचीत में संयम रखें और गुस्से में गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। निवेश करने से बचें और परिवार के लोगों से बेवजह विवाद न करें। स्वास्थ्य में मुख से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से स्थिति अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

आज मन में घबराहट और बेचैनी रह सकती है। बिना किसी खास वजह के भी चिंता और नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। प्रेम और संतान से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे। व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।

मीन राशि

आज खर्च बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। पार्टनरशिप में मतभेद हो सकते हैं और प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। दिन थोड़ा चिंताजनक रह सकता है।

ये भी पढ़ें