नागोया, 25 सितंबर (भाषा) भारत के मानुष शाह और दीया चिताले ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की टेबल टेनिस मिश्रित युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में विश्व की चौथे नंबर की जोड़ी हांगकांग की डू होई केम और वोंग चुन टिंग को हराकर पदक पक्का कर लिया।
दीया और मानुष ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 3-1 (11-6, 13-15, 11-9, 11-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही मौजूदा एशियाई खेलों में टेबल टेनिस में भारत का पहला पदक भी सुनिश्चित हो गया।
एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में यह भारत का दूसरा पदक होगा। इससे पहले शरत कमल और मनिका बत्रा ने आठ साल पहले जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल में मुकाबला में आज ही चीन की सुन यिंगशा और वांग चुकिन से होगा।
भाषा
आनन्द
आनन्द