जोटा के शानदार प्रदर्शन से लिवरपूल लीग कप के फाइनल में

Ads

जोटा के शानदार प्रदर्शन से लिवरपूल लीग कप के फाइनल में

  •  
  • Publish Date - January 21, 2022 / 11:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

लंदन, 21 जनवरी (एपी) पुर्तगाल के फारवर्ड डिएगो जोटा ने मोहम्मद सालाह की अनुपस्थिति में अहम भूमिका निभाते हुए दो गोल दागे जिससे लिवरपूल ने आर्सनल को 2-0 से हराकर लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी।

लिवरपूल के प्रमुख स्ट्राइकर सालाह अफ्रीकन कप में मिस्र की तरफ से खेल रहे जबकि सैडियो माने सेनेगल की टीम से जुड़े हुए हैं।

जोटा ने हालांकि इस मैच में इन दोनों की कमी नहीं खलने दी तथा 19वें और 77वें मिनट में गोल करके दूसरे चरण के इस मैच में लिवरपूल की जीत सुनिश्चित की। इन दोनों टीम के बीच पहले चरण का मैच गोलरहित छूटा था।

लिवरपूल फाइनल में चेल्सी से भिड़ेगा।

एपी

पंत

पंत