कोलंबो, चार अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका क्रिकेट ने शनिवार को जूलियन वुड को राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच और रेने फर्डिनेंड्स को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।
एशिया कप के सुपर चार में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद सहयोगी स्टाफ को मजबूती देने के लिए ये नियुक्तियां की गईं।
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘जूलियन वुड को एक साल की अवधि के लिए राष्ट्रीय बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है जो एक अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा। ’’
फर्डिनेंड्स स्पिन गेंदबाजी कोच का कार्यभार संभालेंगे और उनकी नियुक्ति 30 सितंबर से दो साल के कार्यकाल के लिए प्रभावी हुई है।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द