जूनियर विश्व कप : जोनाथन ने स्वर्ण जीतकर सुर्खियां बटोरीं, रश्मिका को रजत पदक

जूनियर विश्व कप : जोनाथन ने स्वर्ण जीतकर सुर्खियां बटोरीं, रश्मिका को रजत पदक

जूनियर विश्व कप : जोनाथन ने स्वर्ण जीतकर सुर्खियां बटोरीं, रश्मिका को रजत पदक
Modified Date: September 26, 2025 / 05:40 pm IST
Published Date: September 26, 2025 5:40 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज जोनाथन गाविन एंटनी ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के दूसरे दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं।

क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे युवा जोनाथन ने फाइनल में भी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 24 में से 21 शॉट में अंक बनाकर 8.5 अंक के अंतर से स्वर्ण पदक जीता। इटली के लुका अरिघी ने 236.3 से रजत पदक और स्पेन के लुकास सांचेज टोम ने 215.1 अंक से कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में व्यक्तिगत तटस्थ एथलीट एवेलिना शिएना ने 240.9 अंक से स्वर्ण पदक जीता।

भारत की रश्मिका सहगल 236.1 अंक से रजत पदक जीतने में सफल रहीं। ईरान की फतेमा शेकरी ने 213.8 अंक से कांस्य पदक जीता।

फाइनल में पहुंची अन्य भारतीयों में वंशिका चौधरी 174.2 अंक से पांचवें स्थान पर रहीं मोहिनी सिंह 153.2 अंक से छठे स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में