युवेंटस की संघर्षपूर्ण जीत, चोटिल हुए डायबाला

युवेंटस की संघर्षपूर्ण जीत, चोटिल हुए डायबाला

युवेंटस की संघर्षपूर्ण जीत, चोटिल हुए डायबाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: September 27, 2021 11:05 am IST

मिलान, 27 सितंबर ( एपी ) सैंपडोरिया के खिलाफ सीरि ए फुटबॉल मुकाबले में 3 . 2 से मिली संघर्षपूर्ण जीत में युवेंटस के लिये गोल करने वाले स्ट्राइकर पाउलो डायबाला चोटिल होने के बाद रोते हुए मैदान से निकले ।

कुछ सालों से लगातार फिटनेस समस्याओं के शिकार डायबाला को इस मैच में फिर चोट लगी । वह चल नहीं पा रहे थे और साथी खिलाड़ियों का सहारा लेना पड़ा ।

युवेंटस के कोच मासिमिलानो अलेग्री ने मैच के बाद कहा कि डायबाला और अलवारो मोराटा चेलसी के खिलाफ बुधवार को चैम्पियंस लीग का मैच और शनिवार को सीरि ए में तोरिनो के खिलाफ मैच नहीं खेल सकेंगे ।

युवेंटस के लिये डायबाला के अलावा लियोनार्डो बोनुची और मैनुअल लोकेटली ने गोल दागे । वहीं सैंपडोरिया के लिये माया योशिडा और अंतोनियो कैंड्रेवा ने गोल किये ।

अन्य मैचों में रोमा को लाजियो ने 3 . 2 से हराया । वहीं सालेरनिताना को सासुओलो ने 1 . 0 से मात दी और एम्पोली ने बोलोग्ना को 4 . 2 से हराया । शीर्ष पर काबिज नपोली ने कैगलियारी को 2 . 0 से शिकस्त दी ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में