काजोल के दो गोल, सेतु एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया

काजोल के दो गोल, सेतु एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया

काजोल के दो गोल, सेतु एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराया
Modified Date: February 11, 2024 / 06:53 pm IST
Published Date: February 11, 2024 6:53 pm IST

वास्को (गोवा), 11 फरवरी (भाषा) काजोल डिसूजा के दो गोल की मदद से सेतु एफसी ने रविवार को यहां तिलक मैदान पर ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) 2023-24 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

मदुरई की टीम सेतु एफसी के अब आठ मैच में 10 अंक हो गये हैं। वह तालिका में पांचवें स्थान पर है।

काजोल ने सातवें मिनट में पेनल्टी किक पर पहला गोल दागा जबकि दूसरा गोल 82वें मिनट में किया।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में