कपूर ने 70 का स्कोर करके कट में प्रवेश किया

कपूर ने 70 का स्कोर करके कट में प्रवेश किया

कपूर ने 70 का स्कोर करके कट में प्रवेश किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 21, 2021 1:50 am IST

Sports news in Hindi

प्राग, 21 अगस्त ( भाषा ) भारत के शिव कपूर ने लगातार दूसरे दौर में दो अंडर स्कोर करके डी प्लस डी रीयल चेक मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के कट में प्रवेश कर लिया ।

कपूर दूसरे दौर के बाद संयुक्त 17वें स्थान पर है ।

भारत के एसएसपी चौरसिया और अजितेष संधू हालांकि कट में प्रवेश नहीं कर सके । पहले दिन 70 का राउंड खेलने वाले चौरसिया ने पहले छह होल में पांच बोगी किये और एक अंक से कट में प्रवेश से चूक गए ।

कपूर ने आठवें होल पर बर्डीSports news in Hindi लगाया लेकिन नौवे पर बोगी कर दिया ।

सेबेस्टियन सोडरबर्ग आठ अंडर पार 64 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में