माहिलपुर (पंजाब), 17 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक ने यहां मेजबान पंजाब को पेनल्टी में 5-4 से हराकर अंडर-13 अस्मिता राष्ट्रीय फुटबॉल लीग खिताब अपने नाम किया।
दोनों टीमें फाइनल में 1-1 से बराबरी पर थीं जिसके बाद पेनल्टी में कर्नाटक विजेता रहा।
ग्रुप बी में कर्नाटक ने अपना अभियान राजस्थान पर 2-1 की जीत से शुरू किया, जिसके बाद झारखंड से 2-2 से ड्रॉ खेला और असम पर 3-0 से जीत हासिल की।
सेमीफाइनल में कर्नाटक ने मिजोरम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में कर्नाटक के सुभथ्रा ए ने 31वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई जिसके बाद पंजाब के तनवीर कौर ने 38वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। फिर फैसला पेनल्टी से हुआ।
भाषा नमिता मोना
मोना