लंदन, 12 जुलाई (एपी) विश्व नंबर एक यानिक सिनर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पेरिस की निराशा के बाद वह विम्बलडन में दमदार वापसी करना बखूबी जानते हैं।
इटली के स्टार खिलाड़ी ने रविवार को पुरुष एकल फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7 , 7-6), 6-3, 6-4 से हराकर लगातार दूसरी बार विम्बलडन का खिताब अपने नाम कर लिया।
मुकाबले का निर्णायक मोड़ तीसरे सेट में आया, जब ज्वेरेव एक महत्वपूर्ण अंक के दौरान घास पर फिसल गए। इसके बाद वह घुटने की परेशानी से जूझते नजर आए, जिसका असर उनके खेल पर भी पड़ा।
सिनर ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब ऐसे समय जीता है, जब उन्होंने फ्रेंच ओपन में दूसरे दौर में मिली अप्रत्याशित हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए शानदार वापसी की। पेरिस में भीषण गर्मी के बीच उनका अभियान जल्दी समाप्त हो गया था।
पिछले वर्ष भी सिनर ने फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कारेज के खिलाफ फाइनल में तीन मैच प्वाइंट गंवाने के बाद विम्बलडन में जोरदार वापसी की थी और ऑल इंग्लैंड क्लब के फाइनल में अल्कारेज को हराकर खिताब जीता था।
यह ज्वेरेव के खिलाफ सिनर की लगातार 10वीं जीत भी रही। जर्मन खिलाड़ी हाल ही में फ्रेंच ओपन जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ विम्बलडन पहुंचे थे, लेकिन फाइनल में वह शुरुआती दो सेट के बाद इटली के स्टार खिलाड़ी के सामने टिक नहीं सके।
एपी आनन्द
आनन्द