BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Karunaratne retires from cricket: इस दिग्गज खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, ICC ने प्रतिबद्धता की तारीफ की

Karunaratne retires from international cricket: करुणारत्ने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, आईसीसी ने प्रतिबद्धता की तारीफ की

Karunaratne retires from international cricket, image source: 7Cricket

Karunaratne retires from international cricket, image source: 7Cricket

Dr.Anil Shukla
Published: 09 Feb 2025 | 3:55 pmModified: 09 Feb 2025 | 5:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. करुणारत्ने ने अपने विदाई टेस्ट में 36 और 14 रन की पारी खेली
  2. अपने 100वें टेस्ट के साथ ही अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा
  3. 100 टेस्ट खेलने वाले अपने देश के सातवें खिलाड़ी बने

दुबई: Karunaratne retires from international cricket, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को श्रीलंका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की जमकर सराहना की, जिन्होंने गॉल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट के साथ ही अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। करुणारत्ने ने अपने विदाई टेस्ट में 36 और 14 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से मैच जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दिमुथ का करियर बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने खेल के पारंपरिक प्रारूप में एक बल्लेबाज के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 100 टेस्ट खेलने वाले अपने देश के सातवें खिलाड़ी बने।’’ छत्तीस साल के करुणारत्ने ने टेस्ट में लगभग 40 की औसत से 7222 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 244 रन रहा है। उन्होंने 50 एकदिवसीय में 1316 रन बनाये है।

Karunaratne retires from cricket उन्होंने 2019 और 2023 के बीच 30 टेस्ट मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की, जिसमें 12 जीते और 12 हारे। शाह ने कहा, ‘‘उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय रही है और वह खेल के महान दूत रहे हैं। मुझे यकीन है कि दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसक उन्हें याद करेंगे।’’ बायें हाथ के बल्लेबाज करुणारत्ने ने 2012 में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

शाह ने कहा, ‘‘ मैं आईसीसी की ओर से उन्हें उत्कृष्ट करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह विभिन्न देशों में खेलने के अपने अनुभव का उपयोग करके आने वाले वर्षों में भी खेल में योगदान देना जारी रखेंगे।’’ इस बल्लेबाज ने 2011 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।

उनके सभी 16 टेस्ट शतक सलामी बल्लेबाज के रूप में आए है। वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने की सूची में पूर्व कप्तान मार्वन अटापट्टू के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।

टेस्ट में उनकी सबसे यादगार उपलब्धि 2019 में दक्षिण अफ्रीका को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से शिकस्त देना है। श्रीलंका इससे दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बाद उसकी घरेलू सरजमीं पर जीत दर्ज करना पहला एशियाई देश बन गया था।

read more: Women Arrest After Sunset: अब सूर्यास्त के बाद भी महिलाओं को किया जा सकेगा गिरफ्तार, मद्रास हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

read more:  Ashwin on Champions Trophy 2025 : न्यूजीलैंड भारत के लिए मुश्किल चुनौती.. टीम इंडिया को दुबई में मिलेगा फायदा, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बोले अश्विन 

[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: दिमुथ करुणारत्ने ने अपने 100वें टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने खेल के पारंपरिक प्रारूप में शानदार करियर बनाया और यह सही समय समझा जब वह अपने करियर के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Karunaratne retires from international cricket, ICC praises commitment

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम

01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

एशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम

01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

वनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा

01 Oct 2026 | 9:56 pm