केंकरे एफसी ने गोकुलम केरल को बराबरी पर रोका

केंकरे एफसी ने गोकुलम केरल को बराबरी पर रोका

केंकरे एफसी ने गोकुलम केरल को बराबरी पर रोका
Modified Date: December 4, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: December 4, 2022 8:52 pm IST

मुंबई, चार दिसंबर (भाषा) केंकरे एफसी ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पांचवें दौर के मैच में रविवार को यहां गोकुलम केरल एफसी के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।

लल्हमनगैहसंगा राल्ते ने मैच के शुरुआती हाफ में गोल कर दो बार की चौम्पियन टीम गोकुलम को बढ़त दिलायी लेकिन दूसरे हाफ में शिजिन थाधायूस के गोल से स्कोर बराबर हो गया।

गोकुलम केरल पांच मैचों में आठ अंकों के साथ लीग तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि मुंबई की टीम केंकरे एफसी के इतने ही मैचों में पांच अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में