केसमानोविच और हांफमैन एटीपी फाइनल में

केसमानोविच और हांफमैन एटीपी फाइनल में

केसमानोविच और हांफमैन एटीपी फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: September 12, 2020 5:04 pm IST

किट्सबुहेल, 12 सितंबर (एपी) मियोमीर केसमानोविच ने शनिवार को जेनेराली टेनिस ओपन के सेमीफाइनल में स्विस क्वालीफायर मार्क आंद्रिया हुएस्लर को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना यानिक हांफमैन से होगा।

केसमानोविच ने 303वीं रैंकिंग के हुएस्लर को दूसरे सेमीफाइनल में 6-2 5-7 6-3 से मात दी।

इससे पहले हांफमैन ने लास्लो जेरे को 4-6 6-3 7-6 से पराजित किया था।

फरवरी के बाद यूरोप में यह पहला एटीपी क्ले कोर्ट टूर्नामेंट है। 5,400 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में सीमित दर्शकों को अनुमति दी गयी।

एपी नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में