खालिन जोशी ने चार शॉट से आंध्र ओपन जीता
खालिन जोशी ने चार शॉट से आंध्र ओपन जीता
विशाखापत्तनम, 10 अप्रैल (भाषा) खालिन जोशी ने चौथे और आखिरी दौर में दो अंडर 69 के स्कोर के साथ शुक्रवार को यहां आंध्र ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
बेंगलुरु के 33 वर्षीय पेशेवर खिलाड़ी ने 68-68-70-69 के कार्ड खेलकर नौ अंडर 275 का कुल स्कोर बनाकर चार शॉट के अंतर से शीर्ष स्थान हासिल किया। पीजीटीआई में खालिन की यह सातवीं जीत है।
इस जीत से उन्हें 15 लाख रुपये का इनाम मिला और 2026 डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग में वह 55वें से 12वें स्थान पर पहुंच गए।
चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा (70-70-74-65) ने अंतिम दौर में कोर्स-रिकॉर्ड छह अंडर 65 का स्कोर बनाकर ईस्ट प्वाइंट गोल्फ क्लब में पांच अंडर 279 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह तीसरे दौर के बाद 13वें स्थान पर थे।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई सत्र की रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार (70-74-68-68) ने दुबई के यश मजमूदार (71-69-69-71) के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। उनका स्कोर चार अंडर 280 रहा।
चंडीगढ़ के अजीतेश संधू ने तीन अंडर 281 के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि अंगद चीमा, हनी बैसोया, राशिद खान और मनजोत सिंह एक समान दो अंडर 282 के स्कोर के साथ संयुक्त छठे स्थान पर रहे।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
नमिता

Facebook


