खेलो इंडिया युवा खेल : ज्योत्स्ना ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

खेलो इंडिया युवा खेल : ज्योत्स्ना ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

खेलो इंडिया युवा खेल : ज्योत्स्ना ने भारोत्तोलन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
Modified Date: January 26, 2024 / 10:22 pm IST
Published Date: January 26, 2024 10:22 pm IST

चेन्नई, 26 जनवरी ( भाषा ) महाराष्ट्र की भारोत्तोलक मेघा अहीर ने खेलो इंडिया युवा खेलों में लड़कियों के 45 किलोवर्ग में क्लीन एंड जर्क में 85 किलो वजन उठाकर नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता ।

मनमाड़ की रहने वाली मेघा ने कुल 148 किलो वजन उठाया । आर भवानी ने रजत और हरियाणा की पायल ने कांस्य पदक जीता ।

इससे पहले ओडिशा की ज्योत्स्ना सबार ने 40 किलो वर्ग में स्नैच में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण जीता । उसने 130 किलो वजन उठाया । ओडिशा की प्रीतिस्मिता भोई दूसरे और आंध्र प्रदेश की बी नीरजा तीसरे स्थान पर रही ।

तमिलनाडु ने शुक्रवार को आठ स्वर्ण पदक जीते ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में