किशन का नाम झारखंड टी20 लीग टीम में , लेकिन उनकी उपलब्धता पर सवाल

किशन का नाम झारखंड टी20 लीग टीम में , लेकिन उनकी उपलब्धता पर सवाल

किशन का नाम झारखंड टी20 लीग टीम में , लेकिन उनकी उपलब्धता पर सवाल
Modified Date: May 31, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: May 31, 2026 6:00 pm IST

जमशेदपुर, 31 मई (भाषा) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को झारखंड टी20 लीग के लिए संथाल स्ट्राइकर्स की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन 10 जून से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धता संदिग्ध बनी हुई है।

भारत 13 जून से धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगा और ऋषभ पंत को टीम से बाहर किए जाने के बाद किशन को टीम में जगह मिली है।

यह देखना बाकी है कि वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले किशन अपनी राज्य स्तरीय टी20 लीग के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।

अफगानिस्तान के खिलाफ अन्य दो वनडे मैच 17 और 20 जून को क्रमशः लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए दो मैच खेलने वाले रॉबिन मिंज को सबसे ज्यादा 15.25 लाख रुपये में खरीदा गया, जबकि विराट सिंह को छोटा नागपुर रॉयल्स ने 13 लाख रुपये में खरीदा।

इस साल राजस्थान रॉयल्स के लिए दो मैच खेलने वाले सुशांत मिश्रा को धनबाद डायमंड्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी टीमों के गठन के लिए 50 लाख रुपये के बजट का इस्तेमाल किया।

लीग की अन्य टीमें जमशेदपुर स्टीलर्स, कोयलांचल सुपर किंग्स और रांची टाइटंस हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में