केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 165 रन पर समेटा
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 165 रन पर समेटा
हैदराबाद, तीन मई (भाषा) सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ट्रेविस हेड (61 रन) के अर्धशतक के बावजूद रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के सामने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 19 ओवर में 165 रन पर सिमट गई।
केकेआर के लिए स्पिनरों में वरुण चक्रवर्ती ने 36 रन देकर तीन विकेट जबकि सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए। कार्तिक त्यागी को दो विकेट मिले जबकि कैमरन ग्रीन, अनुकूल रॉय और वैभव अरोड़ा ने एक एक विकेट झटका।
हेड ने 28 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जमाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 42 रन का योगदान दिया। अभिषेक शर्मा 15 रन ही बना सके।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


