कोलकाता, दो अप्रैल (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में बृहस्पतिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
केकेआर ने अपनी शुरुआती एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बदलाव करते हुए वामहस्त स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है।
दोनों टीमों का अभियान हार से शुरू हुआ है।
भाषा
आनन्द सुधीर
सुधीर