केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट पर 142 रन पर रोका
केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट पर 142 रन पर रोका
नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुक्रवार को यहां आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया।
केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने दो दो विकेट झटके जबकि सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा और कैमरन ग्रीन ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
दिल्ली कैपिटल्स सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (50 रन) की अर्धशतकीय पारी को भुना नहीं सकी। उसके लिए निसांका (29 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के) के अलावा आशुतोष शर्मा ने 39 रन और केएल राहुल ने 23 रन का योगदान दिया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


