Kolkata Weather Report 22 March: IPL 2025 का पहला मैच होगा रद्द? ओपनिंग सेरेमनी पर भी मंडराए संकट के बादल, फैन्स के लिए आई निराशाजनक खबर
Kolkata Weather Report 22 March: IPL 2025 का पहला मैच होगा रद्द? ओपनिंग सेरेमनी पर भी मंडराए संकट के बादल, फैन्स के लिए आई निराशाजनक खबर

Kolkata Weather Report 22 March: IPL 2025 का पहला मैच होगा रद्द? Image Source: X
- 22 मार्च को कोलकाता में भारी बारिश की संभावना
- मैच रद्द या विलंबित हो सकता है
- कोई वैकल्पिक तिथि घोषित नहीं की गई
कोलकाता: Kolkata Weather Report 22 March क्रिकेट प्रेमियों का त्योहार यानि आईपीएल 2025 का आगाज कल यानि 22 फरवरी से होने जा रहा है। IPL2025 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। सीजन का पहला मैच कोलकाता और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीम के खिलाड़ी कोलकाता पहुंच चुके हैं। वहीं, मैच से पहले धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के लिए भी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं, जिसमें दिशा पटानी और श्रेयस घोषाल जैसे कलाकार प्रस्तुति देंगे।
Kolkata Weather Report 22 March वहीं, दूसरी ओर खबर आ रही है कि आईपीएल 2025 के पहले ही मैच में बारिश खलल डाल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल में आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की है। आईपीएल 2025 के मुकाबले के पहले दिन 22 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एक्यूवेदर के अनुसार, शनिवार को कोलकाता में बारिश की 74% संभावना है, जबकि बादल छाए रहने की संभावना 97% है। शाम को बारिश की संभावना 90% तक हो जाएगी। इसलिए यह लगभग तय है कि आईपीएल के 18वें संस्करण के पहले दिन ईडन गार्डन्स में खूब बारिश होगी। केकेआर और आरसीबी परिणाम लाने के लिए पर्याप्त ओवर खेल पाएंगे या नहीं, यह कहना भी फिलहाल मुश्किल है।
वैसे ईडन गार्डन्स में होने वाले एक मैच को पहले ही रीशेड्यूल किया जा रहा है। CAB (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगला) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने इससे पहले कहा था कि 6 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाइट राइडर्स का घरेलू मैच गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जाना तय है, क्योंकि पुलिस ने शहर में उस दिन 'राम नवमी' समारोह के कारण आईपीएल मैच के लिए सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की है।
Special Bulletin 3
Thunderstorm activity over the districts of West Bengal during 20th to 22nd March 2025. pic.twitter.com/SrfWq5JkWM— IMD Kolkata (@ImdKolkata) March 20, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मौसम विभाग ने 22 मार्च को कोलकाता में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे मैच रद्द या विलंबित हो सकता है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Kolkata Weather Report 22 March: IPL 2025 First Match May be Cancelled due to Bad Weather

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm