कुश मैनी सिल्वरस्टोन में पहली बार फीचर रेस में तीसरे स्थान पर रहे

कुश मैनी सिल्वरस्टोन में पहली बार फीचर रेस में तीसरे स्थान पर रहे

कुश मैनी सिल्वरस्टोन में पहली बार फीचर रेस में तीसरे स्थान पर रहे
Modified Date: July 5, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: July 5, 2026 9:22 pm IST

सिल्वरस्टोन, पांच जुलाई (भाषा) भारतीय रेसर कुश मैनी ने रविवार को यहां 2026 फॉर्मूला टू (एफटू) सत्र में अपना पहला फीचर रेस पोडियम हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अपने चौथे एफ2 सत्र में हिस्सा ले रहे बेंगलुरु के 25 वर्षीय मैनी ने फीचर रेस के लिए तीसरे स्थान से क्वालीफाई किया था। इससे पहले हुई स्प्रिंट रेस में वह चौथे स्थान पर रहे, जिससे वह ड्राइवर्स चैंपियनशिप में 63 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए।

फॉर्मूला वन की में पहुंचने की सीढ़ी मानी जाने वाली एफटू में मैनी अब तक तीन स्प्रिंट रेस जीत चुके हैं, लेकिन फीचर रेस में यह उनका पहला पोडियम है। उन्हें अब अपनी पहली फीचर रेस जीत का इंतजार है।

ग्रिड पर तीसरे स्थान से शुरुआत करने वाले मैनी ने शुरुआती मोड़ तक पहुंचने से पहले ही बढ़त हासिल कर ली। रेस के लंबे हिस्से तक वह सबसे आगे रहे।

पिट स्टॉप के बाद मैनी की चैंपियनशिप के मौजूदा शीर्ष खिलाड़ी निकोला त्सोलोव के साथ कड़ी टक्कर हुई। आखिरकार उन्होंने तीसरे स्थान पर रेस पूरी कर पोडियम सुनिश्चित किया।

मैनी ने कहा, ‘‘इस सप्ताहांत के प्रदर्शन से मैं बेहद खुश हूं। मामूली अंतर से दूसरे स्थान से चूक गया, लेकिन सत्र के दूसरे हिस्से में प्रवेश करने से पहले हमने महत्वपूर्ण अंक हासिल किए हैं।’’

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में