ला लिगा : बार्सीलोना ने ओसासुना को हराया

Ads

ला लिगा : बार्सीलोना ने ओसासुना को हराया

  •  
  • Publish Date - November 9, 2022 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

मैड्रिड, नौ नवंबर ( एपी ) रॉबर्ट लेवांडोवस्की और गेरार्ड पीक को रेडकार्ड मिलने के बावजूद बार्सीलोना ने विश्व कप ब्रेक से पहले ओसासुना को 2 . 1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा ।

लेवांडोवस्की का करीब एक दशक में यह पहला रेडकार्ड था जबकि पीक को कैरियर के आखिरी मैच में रेडकार्ड मिला । बार्सीलोना के लिये विजयी गोल राफिन्हा ने दागा ।

बार्सीलोना अब दूसरे स्थान पर काबिज रीयाल मैड्रिड से पांच अंक आगे है ।

ओसासुना के लिये छठे मिनट में गार्शिया ने गोल दागा । पेड्री गोंजालेस ने 48वें मिनटमें बराबरी का गोल किया और स्थानापन्न खिलाड़ी राफिन्हा ने 85वें मिनट में हेडर पर विजयी गोल किया ।

एपी मोना

मोना