लाहिड़ी और शुभंकर कट से चूके, ट्रिंजेल को बढत

लाहिड़ी और शुभंकर कट से चूके, ट्रिंजेल को बढत

लाहिड़ी और शुभंकर कट से चूके, ट्रिंजेल को बढत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: July 9, 2022 3:06 pm IST

नॉर्थ बेरविक ( स्कॉटलैंड ), नौ जुलाई ( भाषा ) भारत के अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा जेनेसिस स्कॉटिश ओपन गोल्फ में कट में प्रवेश नहीं कर सके ।

तेज हवाओं के बीच दोनों अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाये । लाहिड़ी ने तीन डबल बोगी किये जबकि शर्मा आखिरी दो होल तक कट में प्रवेश की दहलीज पर थे लेकिन फिर उन्होंने लगातार बोगी किये ।

लाहिड़ी एक स्ट्रोक से कट में प्रवेश से चूक गए जबकि शर्मा दो से चूके ।

कैमरन ट्रिंजेल ने दूसरे दौर में 72 के स्कोर के बाद कुल सात अंडर के स्कोर से बढत बना ली है ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में