लाहिड़ी बायरोन नेलसन में कट में प्रवेश से चूके

Ads

लाहिड़ी बायरोन नेलसन में कट में प्रवेश से चूके

  •  
  • Publish Date - May 15, 2021 / 09:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

मैककिनी ( अमेरिका ), 15 मई ( भाषा ) भारत के अनिर्बाण लाहिड़ी ने छह बर्डी लगाई लेकिन एटी एंड टी बायरोन नेलसन गोल्फ चैम्पियनशिप में कट में प्रवेश से एक शॉट से चूक गए ।

लाहिड़ी ने पहले दो दौर में 70 का स्कोर किया और कुल चार अंडर 140 के स्कोर के बावजूद एक शॉट से कट चूक गए ।

लाहिड़ी ने छह बर्डी लगाये और चार बोगी किये ।

इस बीच अमेरिका के सैम बर्न्स ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ 62 का स्कोर करके बढत हासिल की । एलेक्स नोरेन दूसरे स्थान पर हैं जबकि कोरिया के के एल ली तीसरे स्थान पर हैं ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर