देहरादून। Political Party Recognition Cancelled: उत्तराखंड में आगामी चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 17 राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त कर दी है। ये सभी दल पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल यानी RUPP (Registered Unrecognised Political Parties) की श्रेणी में शामिल थे। आयोग की जांच में सामने आया कि इन दलों ने पिछले करीब छह वर्षों से किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा नहीं लिया। इसके अलावा जांच के दौरान कई दल अपने पंजीकृत पते पर भी नहीं मिले।
Political Party Recognition Cancelled: गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में कुल 42 RUPP दल पंजीकृत थे। चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद अब इनकी संख्या घटकर महज 25 रह गई है। यानी आयोग ने निष्क्रिय पाए गए 17 दलों को सूची से बाहर कर दिया है। आयोग की जांच का मुख्य आधार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता और दलों का वास्तविक अस्तित्व रहा। लंबे समय से किसी चुनावी या राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होने और पंजीकृत पते पर मौजूद नहीं मिलने के कारण इन दलों की वास्तविकता पर सवाल उठे थे।
इन्हें भी पढ़ें:-