लाहिड़ी आखिरी दौर में 68 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 52वें स्थान पर रहे

लाहिड़ी आखिरी दौर में 68 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 52वें स्थान पर रहे

लाहिड़ी आखिरी दौर में 68 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 52वें स्थान पर रहे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: July 5, 2021 10:55 am IST

डेट्रायट, पांच जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने चौथे दौर में लय हासिल करते हुए चार अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे वह रॉकेट मोर्गेज क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 52वें स्थान पर रहे।

शुरूआती तीन दौर में निराशाजन प्रदर्शन (71-69-73) के बाद वह संयुक्त रूप से 70वें स्थान पर खिसक गये थे। उन्होंने हालांकि वापसी की और आखिरी दौर के बाद उनका कुल स्कोर सात अंडर 281 का रहा।

उन्होंने चौथे दौर में लगातार तीन बर्डी लगाये और छठे होल में 25 फुट दूर से पुट लगाने (गेंद को होल में डालना) में सफल रहे। उन्होंने इस दौरान एक ईगल और एक बोगी भी किया।

वह इस परिणाम से खुश नहीं होंगे लेकिन चौथे दिन के प्रदर्शन से अगले सप्ताह शुरू होने वाले जॉन डीरे क्लासिक प्रतियोगिता से पहले उनका मनोबल जरूर बढ़ेगा।

भाषा आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में