लाहिड़ी ने विंधाम चैंपियनशिप में 13 स्थान का सुधार किया

लाहिड़ी ने विंधाम चैंपियनशिप में 13 स्थान का सुधार किया

लाहिड़ी ने विंधाम चैंपियनशिप में 13 स्थान का सुधार किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 15, 2021 4:38 pm IST

ग्रीन्सबोरो (अमेरिका), 15 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां विंधाम चैंपियनशिप के तीसरे दौर में बोगी रहित तीन अंडर 67 के कार्ड के दम पर 13 स्थानों की सुधार के साथ तालिका में संयुक्त रूप से 28वें पायदान पर पहुंच गये।

लाहिड़ी इस दौरान हालांकि कुछ और बर्डी लगाने से चूक गये।  दिन की शुरुआत चार अंडर के स्कोर से करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने शनिवार को 17 फीट दूर से गेंद को होल में डाल कर ईगल किया इसके बाद सातवें होल में उन्होंने बर्डी लगायी। तीन दौर के बाद उनका कुल स्कार सात अंडर का है।

रसेल हेनरी एक अंडर 69 का कार्ड खेलकर कुल 15 अंडर 195 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर काबिज टेलर मैकम्बर उनसे तीन शॉट पीछे है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में