लाहिड़ी ने लगातार बोगी के बावजूद कट में जगह बनायी

लाहिड़ी ने लगातार बोगी के बावजूद कट में जगह बनायी

लाहिड़ी ने लगातार बोगी के बावजूद कट में जगह बनायी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 12, 2021 12:40 pm IST

रिजलैंड (अमेरिका), 12 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां पालमेटियो चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में निराशाजनक दो ओवर 73 के कार्ड के बावजूद कट में प्रवेश किया।

लाहिड़ी ने पहले दौर में 69 का कार्ड खेला था, उन्होंने दूसरे दिन अंतिम चार होल में तीन बोगी कर दी। लेकिन उनका कुल स्कोर इवन पार 142 हो गया और वह कट में जगह बनाने में सफल रहे क्योंकि यह एक ओवर का था।

पहले दौर के बाद वह संयुक्त 31वें स्थान पर थे लेकिन दूसरे दौर के बाद संयुक्त 44वें स्थान पर खिसक गये।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में