लाहिड़ी ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप में कट से चूके

लाहिड़ी ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप में कट से चूके

लाहिड़ी ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप में कट से चूके
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 26, 2021 10:48 am IST

क्रोमवेल (अमेरिका), 26 जून (भाषा) ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां ट्रैवलर्स चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पांच ओवर 75 का निराशाजनक कार्ड खेल कर कट हासिल करने से चूक गये।

पीजीए टूर पर अपना पहला खिताब जीतने का इंतजार कर रहे लाहिड़ी 10 फुट की दूरी से कई बार गेंद को होल में डालने में विफल रहे जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

उन्होंने दूसरे दौर में दो बर्डी के मुकाबले एक डबल बोगी और पांच बोगी किये। उन्होंने पहले दौर में इवन पार 70 का कार्ड खेला था।

ऑस्ट्रेलिया के जेसन डे ने पीठ में दर्द के बाद भी दूसरे दौर में 62 का शानदार कार्ड खेला और नौ अंडर के कुल स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में