लाहिड़ी ने तीसरे दौर में 71 का कार्ड खेला, संयुक्त 60वें स्थान पर खिसके

लाहिड़ी ने तीसरे दौर में 71 का कार्ड खेला, संयुक्त 60वें स्थान पर खिसके

लाहिड़ी ने तीसरे दौर में 71 का कार्ड खेला, संयुक्त 60वें स्थान पर खिसके
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 22, 2021 12:37 pm IST

न्यू जर्सी, 22 अगस्त (भाषा) अनिर्बान लाहिड़ी तीसरे दौर में अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर पाये और पार 71 का स्कोर ही बना सके जिससे वह द नार्दर्न ट्रस्ट गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 60वें स्थान पर खिसक गये।

लाहिड़ी दूसरे दौर तक संयुक्त 38वें स्थान पर थे। इस भारतीय गोल्फर को अगले सप्ताह होने वाली फेडएक्स कप प्लेऑफ बीएमडब्ल्यू चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिये चौथे दौर में बेहतरीन खेल दिखाना होगा। इसके लिये उन्हें शीर्ष 10 में जगह बनानी होगी।

लाहिड़ी ने तीसरे दौर में छह बर्डी बनायी लेकिन इस बीच उन्होंने चार बोगी और एक डबल बोगी भी की। उनका कुल स्कोर अभी चार अंडर 209 है और शीर्ष 10 में जगह बनाने के लिये वह अभी आठ शॉट पीछे हैं।

कैमरन स्मिथ (60) और जॉन रहम (67) तीसरे दौर के बाद 16 अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में